बिरौल: गणेश पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 56 भोग लगाया
सुपौल बाजार। वनदेवी नगर में चल रहे दस दिवसीय गणेश पूजा के नवम दिन बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आचार्य राज नारायण झा के नेतृत्व में तीन पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई। संध्या आरती के दौरान गणपति के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। देर शाम भगवान गणेश को 56 भोग अर्पित किया गया। स