पंचकूला: चंडीमंदिर पुलिस थाना में झुरीवाला के नज़दीक मादा तेंदुए को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज
पंचकूला के झुरीवाला के नजदीक 4 अगस्त को मादा तेंदुए को अज्ञात वाहन के द्वारा टक्कर मार दी गई थी जिसके बाद मादा तेंदुए की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस के द्वारा आज चंडी मंदिर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में वन्य जीव निरीक्षक पंचकूला द्वारा बताया गया है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मादा तेंदुए की मौत हो गई थी।