पंचकूला: DC ने पुलिस को नाडा साहिब गांव की धर्मशाला को लेकर ग्रामीणों को धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के दिए निर्देश
उपायुक्त डा. यश गर्ग ने पुलिस को नाडा साहिब गांव की धर्मशाला को लेकर ग्रामीणों को धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि गांव के लोग मिलकर धर्मशाला का निर्माण करवा रहे हैं। इसको लेकर गांव के कुछ शरारती तत्व उन्हें धमकी देकर काम में बाधा डाल रहे हैं।