बखरी: बखरी थाना क्षेत्र में महिला ने छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया
बखरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने छेड़खानी करने का प्रयास और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने बखरी थाना में आवेदन देकर न्याय की मांग की है। महिला ने बताया की चौदह दिसंबर 2024 शनिवार को शाम करीब चार बजकर तीस मिनट पर मोहम्मद तालिब ने हमारे साथ गाली-गलौज, मारपीट व छेड़खानी करने का प्रयास किया। महिला रविवार को दोपहर करीब दो बजे मीडिया को जानकारी दी।