बखरी: बखरी व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 34 मामले हुए निपटारे
बखरी व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें 34 मामले का निपटारा किया गया। लोक अदालत में पीठासीन पदाधिकारी के रूप में एसीजेएम लक्ष्मीनाथ एवं पीठ के सदस्य अधिवक्ता सुनील कुमार के समक्ष पेशकार अनिल कुमार ने अभिलेख प्रस्तुत किया। समझौता के आलोक में एसीजीएम एवं फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट कोर्ट के 34 मामले का निपटारा हुआ।