बखरी: बखरी पुलिस ने शराब बनाने के अवैध ठिकाने पर छापा मारा, 10 हजार लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब नष्ट की गई, 61 लीटर बरामद
बखरी पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 10हजार लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब को विनष्ट किया तथा तैयार 61 लीटर अवैध देशी शराब को बरामद किया। इस दौरान कारोबारी वहां से भागने में सफल रहा। थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर फैसल अहमद के मुताबिक कारोबारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी चल रही है।