बखरी: बखरी पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार तीन आरोपियों के घर इश्तहार चिपकाया, एक गिरफ्तार
बखरी पुलिस ने अभियान चलाकर विभिन्न कांड के फरार तीन आरोपियों के घर इश्तहार चिपकाया है। तथा इस दौरान एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। थाना अध्यक्ष फैसल अहमद ने बताया कि सलौना के संजीत साहू एवं सकरपुरा के मो जाहिद एवं प्राणपुर के मो जाहिद के घर पर इश्तिहार चिपकाए तथा डरहा के मुकेश महतो को गिरफ्तार किया गया है।