टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिले की अलग-अलग ग्राम पंचायत में जनसुनवाई का किया गया आयोजन, सुनी गई लोगों की समस्याएं
मंगलवार को टीकमगढ़ जिले की अलग-अलग ग्राम पंचायतो में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारियों द्वारा अलग-अलग ग्राम पंचायत में जनसुनवाई के दौरान आमजन से प्राप्त शिकायत एवं समस्याओं को सुना गया तथा मौके पर ही निराकरण किया गया। नोडल अधिकारियों द्वारा गौशाला, अमृत सरोवर सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।