टीकमगढ़: टीकमगढ़ कलेक्ट कार्यालय में जनसुनवाई का किया गया आयोजन,66 आवेदनों पर की गई सुनवाई
मंगलवार को टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमे आयोजित की गई जनसुनवाई में लगभग 66 आवेदनों पर सुनवाई की गई है।आवेदन पत्र को 10 दिवस में निराकृत कर उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं जनसुनवाई में आमजन से प्राप्त पेंशन उपचार,सहायता, विधवा ,दिव्यांग तथा पेंशन जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न आवेदनों पर सुनवाई की गई है।