टीकमगढ़: हीरानगर तिगैला के पास मवेशी से टकराकर बाइक चालक गंभीर रूप से हुआ घायल, जिला अस्पताल लेकर पहुंची 108 एंबुलेंस
मंगलवार को देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरानगर तिगैला के पास आज एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। बताया गया कि हीरानगर तिगैला के पास एक बाइक चालक के सामने अचानक से मवेशी आ गया और मवेशी से टकराकर बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाया गया है।