टीकमगढ़: शहर के उत्सव भवन में मेडिकेटिड मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार रहे मौजूद
मेडिकेटिड मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ आज टीकमगढ़ शहर के उत्सव भवन में किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने हितग्राहियों को मेडिकेटेड मच्छरदानी वितरण किया। उन्होंने टीकमगढ़ जिले और निवाड़ी जिले में मच्छरदानियों के वितरण को समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।