टीकमगढ़: अतिथि शिक्षकों ने किया कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर की नारेबाजी
मंगलवार को आज आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ ने अपनी मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर वादा खिलीफी के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। अतिथि शिक्षकों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगो को लेकर सीएम के नाम ज्ञापन सोपा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 7 दिन के अंदर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो भोपाल में प्रदर्शन करेंगे।