टीकमगढ़: बानपुर में चार पहिया वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
बानपुर गांव निवासी व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। व्यक्ति गाय और भैंसों को लेकर अपने घर से अपने खेत की ओर जा रहा था ,तभी रास्ते में उसे एक चार पहिया वाहन में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसको देखकर मृत घोषित कर दिया। आज पोस्टमार्टम के बाद व्यक्ति की शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया है।