हैदरनगर: गोल्हना विद्यालय में अंबेडकर जयंती पर शिक्षा और समानता का संदेश, छात्रों को आदर्शों पर चलने की सीख
हैदरनगर प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, गोल्हना में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षाेल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को स्मरण किया गया।