डग: डग पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर 12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक की जब्त
Dug, Jhalawar | Apr 1, 2024 डग में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर 12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जप्त की है। थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा रविवार को मध्यप्रदेश बॉर्डर नाका दुधालिया पर नाकाबंदी की जा रही थी, इस दौरान दो आरोपियों उमेश बिंजवा व आकाश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जप्त कर मामले मे प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।