नरयावली थाना क्षेत्र के ग्राम जलंधर में मंगलवार रात 11 बजे 40 वर्षीय ब्रजकिशोर प्रजापति के साथ तीन लोगों ने मारपीट कर दी। घायल को डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित के अनुसार, मंदिर से घर लौटते समय कल्लू यादव, भागचंद पटेल और अजय पटेल ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला जांच में लिया है।