गुना: कलेक्टर ने एक आदतन अपराधी को 6 महीने के लिए जिला बदर किया घोषित आदेश जारी
Guna, Guna | Jul 10, 2026 गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने एक आदतन अपराधी को जिला बदर घोषित कर दिया। 10 जुलाई को दी जानकारी में गुना पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने आदतन अपराधी नितेश खटीक उर्फ अईया पुत्र राजू उम्र 27 साल निवासी डोंगा पूरा थाना कैंट गुना को 6 महीने के लिए गुना और आसपास के जिलों से 6 महीने के लिए जिला बदर घोषित कर आदेश जारी किया है।