टीकमगढ़: एसपी श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में पुलिस लाइन में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
पुलिस लाइन परिसर टीकमगढ़ में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थाना एवं शाखों से उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता करते हुए गीत, संगीत, कविताओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।