सुजानगढ़: सुजानगढ़ में कांग्रेस ने नगर परिषद के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया
सुजानगढ़ में नगरपरिषद के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने सोमवार से धरना शुरू कर दिया। अजय ढेनवाल के नेतृत्व में नेहरू पार्क में आयोजित इस प्रदर्शन में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, पद्मश्री कन्हैयालाल सेठिया और गिरीशचंद्र मिश्र की मूर्तियां स्थापित करने की मांग उठाई गई।