गिरिडीह: श्री सम्मेदशिखरजी मधुबन: बैंक कर्मियों की कमी पर जैन समाज ने बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक को लिखा पत्र
श्री सम्मेदशिखरजी मधुबन स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में बैंक कर्मियों की कमी को लेकर भारतवर्षीय जैन तीर्थ क्षेत्र कमिटी ने आंचलिक प्रबंधक को पत्र लिखा है। कमिटी के वरिष्ठ प्रबंधक सुमन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को 2 बजे उसकी जानकारी दी। इन्होंने कहा कि बैंक में कर्मियों की कमी से ग्राहकों को भारी परेशानी हो रही है।