गिरिडीह: रूसी क्रांति दिवस पर असंगठित मजदूर मोर्चा और भाकपा माले के बैनर तले चतरो से निकाली गई रैली
असंगठित मजदूर मोर्चा और भाकपा माले के बैनर तले रूसी क्रांति दिवस पर शुक्रवार को 1 बजे चतरो से एक रैली निकाली गई।इस दौरान रास्ता भर में भाकपा माले जिंदा बाद,रूसी क्रांति जिंदाबाद,असंगठित मजदूर मोर्चा जिंदाबाद,मजदूर एकता जिंदाबाद आदि नारे लगे,लगभग दो किलोमीटर की रैली में महिला, बच्चे,किसान, मजदूर,छात्र,महिला आदि सभा स्थल मोहनपुर पहुंचे।