बेल्थरा रोड: भीमपुरा में भीषण आग से खरवार परिवार का घर हुआ राख, तेज आवाज के साथ फटा टीवी, ग्रामीणों में मची भगदड़
बलिया: भीमपुरा थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव में बीती रात गुंजन खरवार के घर देर रात लगी भीषण आग में सारा सामान राख हो गया। घटना के समय परिजन पास के गांव में एक बारात में शामिल होने गए थे। इस बीच अज्ञात कारणों से आग लग गई और विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों से जलकर तेज आवाज के साथ घर में रखा टीवी अचानक फट गया तो घर में सिलेंडर फटने की आशंका से आसपास के लोगों