प्रतापगढ़: बेलखरनाथ ब्लॉक में NRML में तैनात ब्लॉक मिशन प्रबंधक पर 1 करोड़ 4 लाख 21 हजार रुपए के गबन का मामला दर्ज
बेलखरनाथ ब्लॉक में NRLM में तैनात ब्लॉक मिशन प्रबंधक रामा नंद सिंह पर 1 करोड़ 4 लाख 21 हजार रुपए के गबन का आरोप लगा है। प्रभारी सीडीओ दयाराम यादव ने सोमवार शाम 5 बजे बताया की आजेविका मिशन में यह घोटाला किया गया था। जांच में दोषी पाए जाने परज ब्लॉक मिशन प्रबंधक रामा नंद सिंह पर सहायक विकास अधिकारी कृष्ण कुमार की शिकायत पर दिलीपपुर थाने में केस दर्ज किया है।