प्रतापगढ़: डीएम और एसपी ने श्रावण मास के द्वितीय सोमवार पर मां बेल्हा देवी मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने श्रावण मास के द्वितीय सोमवार पर सोमवार दोपहर करीब 1 बजे मां बेल्हा देवी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस कर्मियों को भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा का निर्देश दिया।