प्रतापगढ़: अमैयामऊ (लाखूपुर) गांव में चारपाई पर सो रही महिला की सर्पदंश से हुई मौत
मानधाता थाना क्षेत्र के अमैयामऊ (लाखूपुर) निवासी पिंकी गौतम उम्र 40 वर्ष पत्नी स्व जीतेन्द्र गौतम बीती रात दो बजे चारपाई पर सोते समय चारपाई पर सांप चढ़ कर बाये कान पर डस लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर होते देखकर परिजन उसे प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र मानधाता ले गए । वहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रिफर कर दिया।