बिछिया: हिऱदेनगर गेहूं उपार्जन केंद्र का एनटी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का बारीकी से लिया जायजा
13 मई, बुधवार को सुबह 10 बजे विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर राहुल नामदेव के निर्देशन पर जिले में गेहूं उपार्जन केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है l इसी कड़ी में नायाब तहसीलदार राम सिंह उल्हाड़ी ने हिऱदेनगर गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया है l जहां उन्होंने केंद्रों पर व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिशा -निर्देश दिए है l