कोल: सराय सुल्तानी में ग्राहक द्वारा ऊन खरीदने पर 2 दुकानदारों में हुआ विवाद, दबंग दुकानदार ने साथियों के साथ मिलकर की मारपीट
Koil, Aligarh | Feb 27, 2024 थाना सासनीगेट इलाके के सराय सुल्तानी में मंगलवार की शाम ग्राहक द्वारा उन खरीदने पर दो दुकानदारों के बीच हुआ विवाद। दबंग दुकानदार ने अन्य दुकानदार के साथ की बेरहमी से मारपीट बीच में आई बहन को भी पीटा। घायल भाई बहन ने पुलिस को अवगत कराकर दबंगों के खिलाफ की शिकायत। पुलिस ने घायलों का कराया उपचार व मेडिकल परीक्षण तहरीर के आधार पर कहीं कार्रवाई की बात।