कोल: थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत गेस्ट हाउस के बाहर से मोटरसाइकिल हुई चोरी, पीड़ित पहुंचा थाने
Koil, Aligarh | Feb 27, 2024 शादी समारोह में शामिल होने गए युवक की मोटरसाइकिल गेस्ट हाउस की पार्किंग से हुई चोरी, नजदीकी लगे कैमरे को जब युवक के द्वारा देखा गया तो, दो अज्ञात लोग उसकी मोटरसाइकिल को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस संदर्भ में युवक के द्वारा मंगलवार करीब 4:00 बजे मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।