कोल: नुमाइश मैदान के निकट नगर निगम टास्क फोर्स ने पॉलिथीन विक्रेता की डेढ़ कुंटल से अधिक पॉलिथीन की जब्त, जमकर हुआ विरोध
Koil, Aligarh | Feb 27, 2024 नुमाइश मैदान के निकट पॉलिथीन बिक्री करने जा रहे पॉलिथीन विक्रेता से नगर निगम टास्क फोर्स ने डेढ़ कुंटल से अधिक पॉलिथीन जब्त की है। इस दौरान नगर निगम टास्क फोर्स को व्यापारियों का विरोध भी झेलना पड़ा है। व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम टास्क फोर्स वहां पॉलीथिन प्रतिबंध नहीं कर रही है जहां से पॉलिथीन बनकर आ रही है जबकि छोटे दुकानदारों को परेशान किया जाता है।