सावन की दूसरी सोमवारी पर ज्येष्ठ गौर नाथ मंदिर में उमड़ा सैलाब | भारी भीड़, पुलिस तैनात |
सावन की दूसरी सोमवारी पर बांका के अमरपुर स्थित सुप्रसिद्ध ज्येष्ठ गौर नाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिली।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। अमरपुर थाना अध्यक्ष खुद मौके पर पहुंचकर विधि-व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की निगरानी करते नजर आए।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए हैं।
हर-हर महादेव 🔱
सावन की दूसरी सोमवारी, ज्येष्ठ गौर नाथ महादेव, ज्येष्ठ गौर नाथ मंदिर, अमरपुर न्यूज, बांका न्यूज, Banka News, Amarpur News, Sawan Somwari, Baba Mahadev, भोलेनाथ, महादेव मंदिर, अमरपुर मंदिर, सावन सोमवार, बांका मंदिर, श्रद्धाल�
Amarpur, Banka | Aug 10, 2026