शिवपुरी नगर: महंगाई, पानी और टूटी सड़कों को लेकर आम आदमी पार्टी ने निकाली रैली
आज बुधवार शाम करीब 6बजे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर विरोध रैली निकाली। रैली कोर्ट रोड से शुरू होकर अस्पताल चौराहा पहुंची और वहां से राजेश्वरी रोड होते हुए गुरुद्वारा चौक तक निकाली गई रैली में पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, युवा मोर्चा पदाधिकारी, महिला विंग की कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक शामिल रहे