नागौर: नागौर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन को लेकर आयोजित हुई समीक्षा बैठक
Nagaur, Nagaur | Dec 24, 2024 नागौर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आज मंगलवार को जल जीवन मिशन को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन नागौर जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित सहित जलदाय विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने अधिकारियो से जिले में करवाए गए कार्यों को लेकर अधिकारियों से समीक्षा रिपोर्ट मांगी ।