नागौर: मानासर ओवरब्रिज पर सड़क हादसे में अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, चालक हुआ घायल
Nagaur, Nagaur | Dec 24, 2024 नागौर शहर के मानासर स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार को अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को निजी वाहन की मदद से नागौर अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।