नागौर: नागौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री के बयान के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Nagaur, Nagaur | Dec 24, 2024 नागौर जिला मुख्यालय पर आज मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत के गृह मंत्री अमित शाह के संसद में दिए बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर पर बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।साथ ही कांग्रेस कार्यालय से रैली के रूप में नागौर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।इस दौरान बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे ।