नागौर: शहर के बीकानेर रोड स्थित निजी होटल में हुआ हादसा, प्रशासन ने बताया मॉकड्रिल
Nagaur, Nagaur | Dec 24, 2024 नागौर जिला मुख्यालय के बीकानेर रोड स्थित मेघ माउंट होटल में मंगलवार को हादसे की सूचना मिली । जिस पर एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची। वहीं नागौर पुलिस प्रशासन , चिकित्सा विभाग,फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। वहीं प्रशासन ने हादसे को मोकड्रिल बताया। नागौर एडिशन एसपी सुमित कुमार भी मौके पर पहुंचे और आपातकालीन स्थिति में घटना की जानकारी ली।