नागौर: जिले के कांग्रेस नेताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Nagaur, Nagaur | Dec 24, 2024 कांग्रेस नेताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन। मंगलवार को दोपहर साढ़े बारह बजे जिला मुख्यालय पर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा के नेतृत्व में पहले नगर परिषद के नेहरू पार्क में बैठक का आयोजन किया गया। उसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित को ज्ञापन दिया।