10,670 प्रतिभागी, एक मिशन: स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता! 🎗️
तमिलनाडु के श्री मूकाम्बिका कैंसर सेंटर ने एक महीने तक चले स्तन कैंसर जागरूकता अभियान के तहत 10,670 प्रतिभागियों को एकजुट किया। इस अभियान में स्वास्थ्य जांच, जागरूकता कार्यक्रमों और डिजिटल माध्यमों से प्रचार-प्रसार के जरिए लोगों को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक किया गया।
इस अनूठी पहल को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा “किसी शैक्षणिक संस्थान द्वारा आयोजित सबसे बड़ा स्तन कैंसर जागरूकता अभियान” के रूप में मान्यता दी गई। इस अभियान ने स्तन कैंसर की समय रहते पहचान और जागरूकता के महत्व को उजागर किया।
#IndiaBookOfRecords #BreastCancerAwareness #EarlyDetection #RecordAchievement #IBR #स्तन_कैंसर_जागरूकता #स्वास्थ्य_जागरूकता #A2ZNewsUpdate