दुर्गापूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में संयुक्त फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट
रिपोर्ट:चन्देश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड सह रिपोर्टर -खरौंधी
खरौंधी। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भवनाथपुर, हरिहरपुर, केतार और खरौंधी थाना क्षेत्रों में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस निरीक्षक भवनाथपुर जितेंद्र कुमार आजाद के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च में चारों थाना क्षेत्रों के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल हुए।
फ्लैग मार्च में खरौंधी थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम, भवनाथपुर थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी, केतार थाना प्रभारी चेतन सिंह और हरिहरपुर ओपी प्रभारी परवेज आलम सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। इस दौरान चारों थाना क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों पर संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
दुर्गापूजा के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने यह पहल की। संयुक्त फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने पर्व के दौरान सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अपनी तैयारी प्रदर्शित की।
Garhwa, Garhwa | Oct 16, 2026