Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap
No video available

पटवारी भर्ती 2025 फॉर्म भरने से पहले ये वीडियो जरुर देखें @भानु ई मित्र चूरू

Churu, Churu | Mar 11, 2025

MORE NEWS

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी, चूरू जिले के किसानों को 50 करोड़ 40 लाख की राशि हस्तांतरित 
चूरूः डीओआईटी सभागार में वीसी के माध्यम से आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी की गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की। चूरू जिले जिले के लगभग 2.52 लाख किसानों को कुल 50 करोड़ 40 लाख की राशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के रूप में प्राप्त होने की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हरलाल सहारण थे। वहीं विशिष्ट अतिथि वासुदेव चावला, एसडीएम धीरज झाझड़िया, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक धर्मवीर डूडी, दी चूरू सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मदन शर्मा, सहकारी समिति की जिला रजिस्ट्रार निशा कुमारी सहित जिले के प्रगतिशील किसान व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा गया तथा किसानों को डिजिटल कृषि मिशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आय में स्थिरता प्रदान करने तथा कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने किसानों से सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने तथा आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कृषि, सहकारिता, दी चूरू सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, विभिन्न सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। #PMKisanSammanNidhi 
#nonfollowers #followerseveryone #folowers #viralpost #viralvideo #viralreelsシ 
#CM #pmmodi #kishan #folowerseveryone

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी, चूरू जिले के किसानों को 50 करोड़ 40 लाख की राशि हस्तांतरित चूरूः डीओआईटी सभागार में वीसी के माध्यम से आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी की गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की। चूरू जिले जिले के लगभग 2.52 लाख किसानों को कुल 50 करोड़ 40 लाख की राशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के रूप में प्राप्त होने की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हरलाल सहारण थे। वहीं विशिष्ट अतिथि वासुदेव चावला, एसडीएम धीरज झाझड़िया, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक धर्मवीर डूडी, दी चूरू सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मदन शर्मा, सहकारी समिति की जिला रजिस्ट्रार निशा कुमारी सहित जिले के प्रगतिशील किसान व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा गया तथा किसानों को डिजिटल कृषि मिशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आय में स्थिरता प्रदान करने तथा कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने किसानों से सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने तथा आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कृषि, सहकारिता, दी चूरू सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, विभिन्न सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। #PMKisanSammanNidhi #nonfollowers #followerseveryone #folowers #viralpost #viralvideo #viralreelsシ #CM #pmmodi #kishan #folowerseveryone

Churu, Churu | Jun 20, 2026

New Gold Tea

New Gold Tea

Churu, Churu | Jun 20, 2026

Churu दिनभर 19/06/2026

Churu दिनभर 19/06/2026

Churu, Churu | Jun 20, 2026

अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की परेशानी का निस्तारण ही सरकार का मुख्य ध्येय-संभागीय आयुक्त
नगरपरिषद में आयोजित शहरी सेवा शिविर का अतिथियों ने किया अवलोकन
चूरूः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी नगर निकायों में वार्डवार शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को नगरपरिषद में आयोजित शहरी सेवा शिविर का विधायक हरलाल सहारण, संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा व जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने अवलोकन कर आमजन से संवाद किया। इस दौरान अतिथियों ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर जाकर पंजीकरण रजिस्टर, दी जा रही सेवाओं, आवेदनों व उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की पेंशन योजना तथा पालनहार योजना की प्रगति की समीक्षा की और पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ देने के निर्देश दिए। शिविर में लगाए गए स्वास्थ्य विभाग की स्टाल पर संभागीय आयुक्त ने खुद का बीपी व ब्लड शुगर की जांच कराकर ओपीडी व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने जारी किए जा रहे जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, सीवरेज कनेक्शन एवं जन आधार पंजीकरण से संबंधित कार्यों की प्रगति जानी। इस अवसर पर विधायक सहारण ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में नागरिक सुविधाएं सुदृढ़ हो रही हैं। संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने कहा कि सरकार का ध्येय है कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की परेशानियों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। इसी कड़ी में आयोजित ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों से आमजन को काफी लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी प्रतिबद्ध होकर आमजन को बेहतर सेवाएं दें। प्रयास करें कि आमजन की शिकायतों व परिवेदनाओं का मौके पर ही निस्तारण हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर दिन रजिस्टर का संधारण करें तथा नियमित शिविर का प्रगति प्रतिवेदन तैयार करें। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने अधिकारियों को शिविरों के समुचित व समयबद्ध संचालन, प्राप्त परिवादों के त्वरित निस्तारण तथा प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिथियों ने कृषि भूमि नियमन अंतर्गत इंद्रराज सिंह, सरोज फगेड़िया, नंदकिशोर सैनी व राजेंद्र सिंह को पट्टे देकर लाभान्वित किया। इस अवसर पर एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर, एसडीएम धीरज झाझड़िया, पीआरओ सूर्यकान्त कुमावत, एक्सईएन पूर्णिमा यादव, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी व आमजन उपस्थित थे।

अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की परेशानी का निस्तारण ही सरकार का मुख्य ध्येय-संभागीय आयुक्त नगरपरिषद में आयोजित शहरी सेवा शिविर का अतिथियों ने किया अवलोकन चूरूः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी नगर निकायों में वार्डवार शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को नगरपरिषद में आयोजित शहरी सेवा शिविर का विधायक हरलाल सहारण, संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा व जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने अवलोकन कर आमजन से संवाद किया। इस दौरान अतिथियों ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर जाकर पंजीकरण रजिस्टर, दी जा रही सेवाओं, आवेदनों व उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की पेंशन योजना तथा पालनहार योजना की प्रगति की समीक्षा की और पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ देने के निर्देश दिए। शिविर में लगाए गए स्वास्थ्य विभाग की स्टाल पर संभागीय आयुक्त ने खुद का बीपी व ब्लड शुगर की जांच कराकर ओपीडी व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने जारी किए जा रहे जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, सीवरेज कनेक्शन एवं जन आधार पंजीकरण से संबंधित कार्यों की प्रगति जानी। इस अवसर पर विधायक सहारण ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में नागरिक सुविधाएं सुदृढ़ हो रही हैं। संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने कहा कि सरकार का ध्येय है कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की परेशानियों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। इसी कड़ी में आयोजित ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों से आमजन को काफी लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी प्रतिबद्ध होकर आमजन को बेहतर सेवाएं दें। प्रयास करें कि आमजन की शिकायतों व परिवेदनाओं का मौके पर ही निस्तारण हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर दिन रजिस्टर का संधारण करें तथा नियमित शिविर का प्रगति प्रतिवेदन तैयार करें। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने अधिकारियों को शिविरों के समुचित व समयबद्ध संचालन, प्राप्त परिवादों के त्वरित निस्तारण तथा प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिथियों ने कृषि भूमि नियमन अंतर्गत इंद्रराज सिंह, सरोज फगेड़िया, नंदकिशोर सैनी व राजेंद्र सिंह को पट्टे देकर लाभान्वित किया। इस अवसर पर एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर, एसडीएम धीरज झाझड़िया, पीआरओ सूर्यकान्त कुमावत, एक्सईएन पूर्णिमा यादव, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी व आमजन उपस्थित थे।

Churu, Churu | Jun 19, 2026

विधायक सहारण ने खासोली और रायपुरिया में किया ग्रामीण सेवा शिविरों का अवलोकन, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देंश।
चूरूः राज्य सरकार के जनकल्याणकारी सेवा अभियान के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत खासोली व रायपुरिया में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। विधायक हरलाल सहारण ने शिविरों का निरीक्षण कर अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देंश दिए। शिविर में मंडल अध्यक्ष करणीसिंह खिंवासर, मंडल अध्यक्ष राकेश तालणियां, एसडीएम धीरज झाझड़िया, तहसीलदार अशोक गोरा, नायब तहसीलदार महेंद्र गहलोत, कमल रामसरा, विकास अधिकारी कैलाश पंचारिया, डॉ. निरंजन चिरानिया व सुनील ढ़ाका मंचस्थ अतिथि थे। शिविर में पंचायती राज विभाग की ओर से 3 पट्टे, 2 जॉब कार्ड, 1 जन्म-प्रमाण पत्र जारी किया गया तथा 4 ट्राई साइकिलें वितरित की गई। इसके अलावा 15 राजस्व अभिलेख शुद्धिकरण, 1 खाता विभाजन तथा 28 पशु बीमा योजना से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत रंजीत जोईया को 51 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इस दौरान संजय रूयल, महेंद्र दहिया, सुल्तान दहिया, देबूराम, दयाल शर्मा, रामलाल रूयल, धनाराम दहिया, रामुदान, भरत मोगा, विजय बुडानिया, भंवरलाल रूयल, दारासिंह, विनोद, राजेश, महेंद्र रूयल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इसी क्रम में ग्राम पंचायत रायपुरिया में भी शनिवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। विधायक हरलाल सहारण, सरपंच बिहारीलाल व भाजपा मंडल अध्यक्ष करणी सिंह निर्वाण ने शिविर का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में राजस्व अभिलेख शुद्धिकरण के 36, एफआरसी के 4, खाता विभाजन के 13 व जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र से संबंधित 48 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार चुन्नीलाल, श्रवण कुमार, भवानी सिंह, पटवारी रायसिंह, नरेंद्र सहारण सहित अनेक अधिकारी व ग्रामीण जन मौजूद थे।
#graminSevashivir #CM #nonfollowers #folowers #followerseveryone #viralpost

विधायक सहारण ने खासोली और रायपुरिया में किया ग्रामीण सेवा शिविरों का अवलोकन, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देंश। चूरूः राज्य सरकार के जनकल्याणकारी सेवा अभियान के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत खासोली व रायपुरिया में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। विधायक हरलाल सहारण ने शिविरों का निरीक्षण कर अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देंश दिए। शिविर में मंडल अध्यक्ष करणीसिंह खिंवासर, मंडल अध्यक्ष राकेश तालणियां, एसडीएम धीरज झाझड़िया, तहसीलदार अशोक गोरा, नायब तहसीलदार महेंद्र गहलोत, कमल रामसरा, विकास अधिकारी कैलाश पंचारिया, डॉ. निरंजन चिरानिया व सुनील ढ़ाका मंचस्थ अतिथि थे। शिविर में पंचायती राज विभाग की ओर से 3 पट्टे, 2 जॉब कार्ड, 1 जन्म-प्रमाण पत्र जारी किया गया तथा 4 ट्राई साइकिलें वितरित की गई। इसके अलावा 15 राजस्व अभिलेख शुद्धिकरण, 1 खाता विभाजन तथा 28 पशु बीमा योजना से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत रंजीत जोईया को 51 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इस दौरान संजय रूयल, महेंद्र दहिया, सुल्तान दहिया, देबूराम, दयाल शर्मा, रामलाल रूयल, धनाराम दहिया, रामुदान, भरत मोगा, विजय बुडानिया, भंवरलाल रूयल, दारासिंह, विनोद, राजेश, महेंद्र रूयल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इसी क्रम में ग्राम पंचायत रायपुरिया में भी शनिवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। विधायक हरलाल सहारण, सरपंच बिहारीलाल व भाजपा मंडल अध्यक्ष करणी सिंह निर्वाण ने शिविर का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में राजस्व अभिलेख शुद्धिकरण के 36, एफआरसी के 4, खाता विभाजन के 13 व जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र से संबंधित 48 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार चुन्नीलाल, श्रवण कुमार, भवानी सिंह, पटवारी रायसिंह, नरेंद्र सहारण सहित अनेक अधिकारी व ग्रामीण जन मौजूद थे। #graminSevashivir #CM #nonfollowers #folowers #followerseveryone #viralpost

Churu, Churu | Jun 19, 2026