सलूनी: राजकीय महाविद्यालय सलूणी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Saluni, Chamba | Nov 13, 2026 राजकीय महाविद्यालय सलूणी में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा के सहयोग से सप्ताह भर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कानूनी अधिकार, संवैधानिक सुरक्षा और नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. मोहिंद्र सलारिया के मार्गदर्शन में इसका सफल आयोजन हुआ।