सारठ: हेठ-करैहिया में 2 दिवसीय संतमत सत्संग समाप्त, स्वामी श्रद्धानंद जी के प्रवचन सुनने जुटे सैकड़ों लोग
सबैजोर पंचायत के हेठ-करैहिया गांव में आयोजित 2 दिवसीय संतमत सत्संग कार्यक्रम का बुधवार शाम 6 बजे श्रद्धा व भक्तिभाव से समापन हुआ। बताया कि उक्त धार्मिक कार्यक्रम में आए स्वामी श्रद्धानंद जी महाराज के प्रवचन का श्रवण करने प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों से सैकड़ों सत्संगी परिवार के लोग जमे हुए थे। स्वामी जी मानव जीवन को सतमार्ग पर ले जाने के कई तरीकों का बखान किए