पालीगंज: पालीगंज बाजार में बैंक में पैसा जमा करने जा रहे व्यक्ति से लूट, भागते हुए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पालीगंज बाजार स्थित बैंक में पैसा जमा करने जा रहे एक व्यक्ति से ₹23000 छीनकर भाग रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त की पहचान गयाजी जिले, बेलागंज के रहने वाले पंकज कुमार के रूप में की गई है। गिरफ्तारी की पुष्टि पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने किया है। मामला बुधवार की दोपहर 12:15 के करीब की है।