डिंडौरी: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी आठ सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर बैठे अनिश्चितकालीन आंदोलन पर
डिंडौरी में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने अपने 8 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर 2 जून से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं । दरअसल संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ने बुधवार दोपहर 12:30 मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सरकार वादे पर वादे कर रही है और वादों को पूरा नहीं कर रही है हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है ।