गोरखपुर: डूबने की बढ़ती घटनाओं के बीच अभिभावकों से अपील, आपदा मित्र कर रहे प्रयास, अब अभिभावक भी निभाएं जिम्मेदारी
पिछले दिनों गोरखपुर जिले में नदी और अन्य जलाशयों में डूबने से कई बच्चों की मौत की घटनाओं ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इन हादसों के बाद अब जिला प्रशासन और आपदा मित्र लगातार लोगों को जागरूक करने में जुटे हुए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके। प्रशासन का कहना है कि बारिश के मौसम में नदियों, नालों और तालाबों का जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है