सहार: छोटकी खड़ाव बालू घाट पर सोन नदी में समाया जेसीबी चालक, मछली पकड़ने के दौरान हुई दर्दनाक मौत
Sahar, Bhojpur | May 7, 2026 सहार थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। छोटकी खड़ाव बालू घाट संख्या 38/4 के सामने सोन नदी में डूबने से एक जेसीबी चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल कुमार राम के रूप में हुई है, जो झारखंड के हजारीबाग जिले के बेरो खुर्द निवासी बद्रीराम के पुत्र थे।