खेरागढ़: 18 साल बाद आया फैसला, खेरागढ़ थाना बवाल में 17 दोषियों को 7-7 साल की सजा सुनाई गई
आगरा के खेरागढ़ थाना क्षेत्र में वर्ष 2008 में हुए चर्चित बवाल, आगजनी और पुलिस पर हमले के मामले में अदालत ने 18 साल बाद शनिवार को फैसला सुनाया है। एडीजे-15 राजीव कुमार पालीवाल की अदालत ने पूर्व चेयरमैन अनिल कुमार उर्फ अन्नी समेत 17 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सात-सात वर्ष के कठोर कारावास और 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं साक्ष्यों के अभाव में 4