नगर निगम का कचरा उठाने वाला यह वाहन बिना वाहन संख्या (नंबर प्लेट) के सड़कों पर दौड़ रहा है।
सवाल यह है कि क्या इस पर किसी पुलिस अधिकारी या संबंधित विभाग की नज़र पड़ेगी?
जब आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करवाया जाता है, तो सरकारी वाहनों पर भी वही नियम समान रूप से लागू होने चाहिए।
क्या इस वाहन पर कार्रवाई होगी या इसे नियमों से छूट मिली हुई है?