कोल: मुकंदपुर में प्लॉट में साफ-सफाई कर रहे मां-बेटे के साथ पड़ोसी दबंगों ने बेरहमी से मारपीट कर किया घायल
Koil, Aligarh | Mar 3, 2024 थाना मडराक इलाके के ग्राम मुकंदपुर में प्लोट में साफ-सफाई कर रहे मां-बेटे के साथ दबंग पड़ोसियों ने गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया।घायल मां बेटे का आरोप है कि दबंगों ने ईट पत्थर बरसा कर उनको गंभीर रूप से घायल किया।शिकायत मिलने पर पुलिस ने रविवार की दोपहर घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण व उपचार कराया है।