खींवसर: पांचौड़ी पुलिस ने चावंडिया से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 103.68 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की
पांचौड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चावंडिया ग्राम से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 103.68 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की है। मुखबिर की इतला पर यह कार्रवाई की गई ।आरोपी का नाम अनोप सिंह बताया जा रहा है।आरोपी खडखाली गांव का निवासी बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार आरोपी उक्त शराब को बेचने की फिराक में था।