साहिबगंज: नगर परिषद कार्यालय के सभागार में बड़ा बाबू व सफाई कर्मी के सेवानृवित होने पर दी गई विदाई
नगर परिषद कार्यालय के सभागार में बड़ा बाबू राजेंद्र रविदास व सफाई कर्मी सूरज मेहतर रविवार को सेवानृवित हो गए। जहां दोनों ही कर्मियों के सेवानृविति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर अंग वस्त्र व उपहार देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की सभी लोगों ने कामना की। इस मौके पर नप ईओ सोमा खांडैत, लेखा पदाधिकारी कुमारी पूर्णिमा सहित कई अन्य कर्मी व लोग मौजूद थे।